पूर्व प्रधान के घर में लगी आग ने घरेलू सामान किया राख

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती रात पूर्व प्रधान के घर में अचानक आग लग गयी| जिससे उसके गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया| सूचना पर पंहुची पुलिस नें छानबीन की| आग कैसे लगी इसका कारण साफ नही हो सका|
थाना क्षेत्र राजपुर निवासी पूर्व प्रधान ओमपाल के घर में बीती रात अचानक संदिग्ध हालत में आग लग गयी| जिससे उनके घर की झोपड़ी में रखा भूसा व रजाई गद्दे अन्य सामान जल गया| आग की सूचना पर डायल 112 मौके पर आ गयी| पूर्व प्रधान नें पड़ोसी गाँव के प्रधान व उसके साथियों पर आग लगानें का आरोप लगाया| थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल नें बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की छानबीन की जायेगी| तफ्तीश में जो मामला सामनें आयेगा उसके हिसाब से कार्यवाही की जायेगी|