सपा संरक्षक के शीघ्र स्वास्थ्य होनें को किया हबन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भर्ती होने पर सपा नेताओं नें उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर हबन पूजन किया और कहा कि नेताजी फिर से स्वस्थ होकर घर लौंटेंगे और ईश्वर से यही कामना कर रहे हैं। 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव दिल्ली के मेदांता अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए समर्थक ईश्वर से कामना कर रहा है। सपा के जिला सदस्यता प्रभारी चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में हबन पूजन का आयोजन हुआ|सभी ने एक साथ अपने नेता के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत उनके पति डॉ. रामकृष्ण राजपूत, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कटियार,पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश सिंह विक्की, सुभाष चन्द्र शाक्य, ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव, नि० महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रजत क्रांतिकारी, जिला मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी आदि रहे|