कवियों की रचनाओं से श्रोताओं हुए आनंदित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) सोमवार को भागवत कथा एवं रामकथा ज्ञानयज्ञ के काव्य समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे कवियों की रचनाओं से श्रोता आनंदित हुए|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम नगला केवल स्थित गमा देवी विराजमान ब्रह्मदेव बाबा तपस्थली में तीसरे भागवत कथा एवं रामकथा ज्ञानयज्ञ के काव्य समारोह का आयोजन किया गया| बृजकिशोर सिंह किशोर की अध्यक्षता में डॉ. गरिमा पाण्डेय ने वाणी वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह ,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र परमार,किशोर न्याय बोर्ड की सम्मानित सदस्या सुमन राठौर,हनुमान सेना संस्थापक सुरेंद्र सिंह गौर ने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए सभी साहित्यकारों को शुभकामनाएं प्रदान की। सभी कवियों को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्र,प्रदेश सचिव सौरभ मिश्र ने कथा व्यास पं. नितिन शास्त्री,कथा परीक्षित अमर पाल सिंह व रानी सोमवंशी एवं कार्यक्रम संयोजक महेश पाल सिंह उपकारी को श्री राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ कवि डॉ.संतोष पाण्डेय, डॉ.कृष्णकांत त्रिपाठी अक्षर ,सत्यपाल सिंह प्रगल्भ,भारती मिश्रा,अनुजा सोमवंशी,मनोज चौहान,उपकार मणि उपकार,निमिष टंडन,विभोर सोमवंशी,स्मृति अग्निहोत्री,नीलकमल त्रिवेदी मोनू,सुयश सोमवंशी आदि कवियों ने काव्य पाठ किया|
विशिष्ठ अतिथि अधीक्षक संप्रेक्षण गृह कमलेश कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल चंद्र, सम्मानित अतिथि अनिल प्रताप सिंह, संयोजक महेश पाल सिंह उपकारी, संदीप दीक्षित, शिवम दीक्षित आदि है|