बालक की दुष्कर्म के बाद हत्या में आजीवन कारावास

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लगभग आठ साल पूर्व घर के बाहर खेल रहे बालक को पकड़कर उसे साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी थी| गुरुवार को न्यायालय नें आरोपी को दुष्कर्म के बाद हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा के साथ एक लाख रूपये अर्थ दंड से दंडित किया है|
विदित है कि 23 जुलाई 2015 को शाम बजे घर के बाहर खेल रहे गोसरपुर निवासी 12 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी| मृतक की माँ की तहरीर पर पुलिस नें गांव के ही हरदीप पुत्र ग्रीश चंद्र निवासी गोसरपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी थी| पुलिस नें जांचोपरांत आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी| न्यायालय नें अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया| इसके साथ ही एक लाख रूपये अर्थ दंड भी लगाया है|