महिला की बच्चेदानी में निकला 6 किलो का ट्यूमर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महिला काफी दिनों से दर्द की समस्या से ग्रसित थी| जब उसने चिक्कित्सक को दिखाया तो चिकित्सक ने उसकी बच्चेदानी में 6 किलो का ट्यूमर आपरेशन से निकला| जिसके बाद महिला नें राहत की सांस ली|
थाना अमृतपुर के नया गाँव करनपुर दत्त निवासी अजय कुमार कुशवाह की 23 वर्षीय पत्नी बसंती के पेट में कई वर्षों से दर्द रहता था| काफी इलाज के बाद भी जब आराम नही हुआ तो महिला नगर के वरिष्ठ चिकित्सक हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल पंहुची| चिकित्सक नें जाँच के बाद महिला के पेट का आपरेशन कर दिया| आपरेशन में महिला के पेट से लगभग 6 किलो वजन का ट्यूमर निकला| आपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वास्थ्य है| बच्चेदानी भी निकाली गयी|