उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एलर्ट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) आगामी 28 सितंबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम तय हो गया है| जिसको लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ में है| शनिवार को आलाधिकारियों नें उनके कार्यक्रम एस्थल का जायजा लिया और अवश्यक दिशा निर्देश दिये|
दरअसल उपमुख्यमंत्री विकास खंड राजेपुर के ग्राम दहेलिया में पंहुचकर अमृत सरोबर का निरीक्षण करेंगे| साथ ही जन चौपाल में भी हिस्सा लेंगे| जिसकी तैयारी का जायजा लेनें शनिवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार आदि ने उनके दहेलिया स्थित हैलीपेड स्थल व सभा स्थल का निरीक्षण किया| चौपाल में वह फरियादियों की समस्याओं को सुनेंगे| जिसकी तैयारी की जा रही है| है| जिला प्रशासन नें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है|
उप मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
28 सितंबर को सुबह 10 बजे हैलीकाप्टर से पुलिस लाइन मैंदान में पंहुचेंगे| जहाँ से वह आवास विकास भाजपा कार्यालय पर 10:15 बजे पंहुचेंगे| बीजेपी कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों से भेट करेंगे| दोपहर 11:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के उद्यमियों से संवाद करेंगे| इसके बाद अधिकारियों से वार्ता होगी| यही 10 मिनट के लिये मीडिया से भी मुखातिब होंगे| 12:55 बजे दहेलिया अमृत सरोबर का निरीक्षण करेंगे| दोपहर दो बजे हैलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे|