बंदियों से सीधा संवाद करेंगे कारागार मंत्री

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को जनपद में कारगार मंत्री का दौरा तय हो गया है| मंत्री जिला जेल में बंदियों से सीधा संवाद करेंगे| कारागार मंत्री के आनें का कार्यक्रम भी जिला मुख्यालय प्राप्त हो गया है|
कारागार व होमगार्ड विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के निजी सचिव जगदीश प्रसाद के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शनिवार को दोपहर 12 बजे निरीक्षण भवन फतेहगढ़ पंहुचेंगे| 1 बजे जिला कारागार फतेहगढ़ के लिए रवाना होंगे| 1:20 बजे जिला जेल पंहुच कर जिला जेल के बंदियों से सीधा संवाद करेंगे| लगभग दो घंटे जिला जेल में रहनें के बाद वह 3:20 बजे आगरा के लिए रवाना होंगे| मंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला जेल में देर रात तक तैयारी चलती रहीं|