शिव की निकली बारात, भूत पिसाचों नें किया तांडव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को देर शाम श्री मधु रामलीला मंडल मऊदरवाजा की ओर से शहर में भगवान शिव की बरात का भव्य आयोजन किया गया। बरात में शामिल भगवान शिव सहित अन्य मनमोहक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बरात देखकर रामचरित मानस की चौपाई ‘सिव¨ह संभु गन करहि ¨सगारा, जटा मुकुट अहि मौरू संवारा’ चरितार्थ हो गयी। बैंड बाजों पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग थिरकते रहे।
भगवान शिव की बरात देर शाम रेलवे स्टेशन तिराहे के निकट स्थित लक्ष्मी नरायन धर्मशाला से शुरू हुई। बैंड बाजे व डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर युवक नृत्य कर रहे थे। दूल्हा बने भगवान शिव की मनोहारी झांकी के साथ जहां अन्य देवी देवता रथ पर विराजमान थे, वहीं भूत पिसाच भी तांडव करते चल रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे उन्हें देखकर आनंद ले रहे थे। बरात में मां दुर्गा, गणेश जी, मां गंगा, हनुमान जी, खाटू श्याम, कृष्ण अर्जुन, विश्वामित्र, राम जी अयोध्या वाले, अघोरी, तिरुपति बाला जी आदि की झांकियां शामिल थीं। बारात में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। बरात रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड ,घुमना बाजार की ओर रवाना हुई। विभिन्न मार्गों से होते बरात बीबीगंज स्थित लीला स्थल तक जायेगी।