सिलेंडर में लगी आग से मची भगदड़

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी| जिससे भगदड़ मच गयी| मौके पर पुलिस मौके पर पंहुची और सिलेंडर की आग बूझा दी| जिसके बाद गृह स्वामी नें राहत की साँस ली|
थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी सुनील कुमार की पत्नी आरती घर पर गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी| तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी| जिससे घर में चीख पुकार मच गयी| ग्रामीणों नें पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल मौके पर आ गये| उन्होंने गीले बोरा सिलेंडर पर डालकर आग बूझा दी| सुनील नें बताया कि अमृतपुर एजेंसी से आज ही वह सिलेंडर लेकर आया था| आग से कोई नुकसान नही हुआ| थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल ने बताया की सिलेंडर में आग लग गयी थी| उसे बुझा दिया गया| कोई नुकसान नही हुआ है|