रेलवे रोड़ नाली निर्माण की गुणवत्ता पर खड़े किये सबाल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर की रेलवे रोड़ पर इस समय नाली निर्माण पालिका के द्वारा कराया जा रहा है| जिसकी गुणवत्ता पर फर्रुखाबाद विकास मंच नें सबाल खड़े कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा|
विकास मंच के संस्थापक मोहन अग्रवाल व अध्यक्ष आशीष मिश्रा (भइयन) के नेतृत्व में पदाधिकारी जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा| जिसमे आरोप लगाया कि रेलवे रोड़ नाली का निर्माण कराया जा रहा है जो घटिया किस्म का है| नाली निर्माण में सेम व दोम ईंट का प्रयोग हो रहा है| नाली का वेस भी ठीक से नही बनाया गया है| इसके साथ ही मांग रखी की रेलवे रोड़ पर अतिक्रमण हटाये जानें के बाद सड़क के दोनों तरफ लगे बिजली के खम्भों को सड़क के बीच में लगाया जाये| उनको डिवाइडर की जगह प्रयोग किया जाये| जिसस जाम की समस्या से निजात मिले| इसके साथ ही मांग रखी की रेलवे रोड़ का निर्माण सीसी/हाट मिक्स से कराया जाये| महादेवी वर्मा की प्रतिमा के आस-पास सुन्दरी करण कराया जाये| यहाँ लगनें वाली ठेली किसी और जगह सिफ्ट हों|
मिनी नलकूपों में भ्रष्टाचार की शिकायत
विकास मंच नेताओं नें डीएम से शिकायत की| जिसमे कहा की अमृत योजना के तहत नगर पालिका नें 9 जगहों पर मिनी नलकूपों की वोरिंग करायी है| जिसका ठेका नगर पालिका द्वारा अपनें चहेतों को दिया गया है| वर्तमान में अधिकांश नलकूप बंद है| जिन्हें लगे एक वर्ष का समय भी नही हुआ है| लगभग 60 लाख रूपये की जनकल्याण योजना का बन्दर बाँट हुआ है| राहुल जैन, कोमल पाण्डेय, सनी गुप्ता, सुधीर अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, सुधीर अग्निहोत्री, सैक खान आदि रहे|