व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे जिला बदर, एसडीएम को मिला कार्यभार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला धिकारी नें बीते दिनों बसपा नेता अनुपम दुबे के दोनों भाई व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे व डब्बन दुबे को जिला बदर किया है| अब व्लाक प्रमुख का कार्यभार वापस लेकर एसडीएम सदर को सौंपा है|
दरअसल जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें जारी किये गये आदेश में कहा है कि अमित दुबे (बब्बन) को क्षेत्र पंचायत प्रमुख को जिला बदर घोषित किया गया है| जिससे अब वह अपने पद का निर्वाहन जिला बदर की अबधि तक करनें में असमर्थ हैं| लिहाजा अमित दुबे की जिला बदर की अबधि 6 महीनें तक व्लाक प्रमुख के पद का निर्वहन की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को दी गयी है|