भीषण जाम में चीखती रहीं एंबुलेसें, रेंगते रहे राहगीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को पितृ पक्ष आगमन पर पांचाल घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आयी|| सुबह 7 बजे तक लगभग सब कुछ सामान्य था| लेकिन देखते ही देखते ही देखते पुल के दोनों तरफ गाड़ियों की रफ्तार धीमी होंने के बाद चक्का जाम हो गया| एम्बुलेंस भी जाम में फंसी हुई चीखती रहीं लेकिन उन्हें लगभग एक घंटे बाद आगे जानें का रास्ता मिल सका|
दरअसल पांचाल घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु पितृ पक्ष आगमन को लेकर गंगा स्नान करनें पंहुचे | जिससे एक साथ लाखों की संख्या में भीड़ पंहुच गयी| पुलिस प्रशासन की तरफ से बड़े वाहनों की आनें-जानें पर कोई पाबंदी नही की गयी थी| जिससे ट्रक, डम्पर, कारें, डग्गामार आदि नें पुल पर आकर जाम की शक्ल ले ली| धूप तेज होंने के चलते लोगों को खड़ें होनें पर काफी तकलीफ हुई| काफी देर बाद यातायात प्रभारी रजनेश कुमार आदि पुलिस के साथ मौके पर आ गये| जाम खुलानें में पुलिस के छक्के छूट गये| कई घंटे बाद वाहनों का रेंगना शुरू हुआ| जिससे पुलिस के पसीने छूट गये| पुल की दूसरी तरफ दो सरकारी एम्बुलेंस फंस गयी| जिसको कड़ी मसक्कत के बाद निकाला गया|