दूसरे दिन गंगा में उतराता मिला किशोर का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) बीते रविवार को गंगा में स्नान करने के दौरान अचानक डूबे किशोर का शव दूसरे दिन उतराता मिला| परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया| जिसमे किशोर की मौत डूबनें से होना बताया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम पुंथर देहामाफी निवासी 14 वर्षीय नेतराम पुत्र रामशरन कश्यप रविवार दोपहर गाँव के ही अपने दोस्तों के साथ गंगा नहानें के लिये गया था | लेकिन अचानक गहरे पानी में जानें से नेतराम डूब गया| काफी खोजबीन की गयी लेकिन कोई पता नही चला | सोमवार शाम को सींगनपुर के निकट खेतों में काम करनें गये ग्रामीणों नें उसका शव गंगा में उतराता देखा और परिजनों को सूचना दी| पुलिस नें छानबीन की| मृतक की माँ मां रामलली का रो रोकर बुरा हाल हो गया|