कच्ची दीवार ढहने से बालिका की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बच्चो के साथ खेल रही बालिका के ऊपर अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गयी| जिससे छात्रा बुरी तरह घायल हो गयी| अन्य मासूम बाल-बाल बचे| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम महलई गांव निवासी 7 वर्षीय शिवानी पुत्री रामनिवास घर में बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गयी| जिससे बालिका शिवानी दीवार के मलबे में दब गयी| बालिका के ऊपर दीवार गिरने से चीख-पुकार मच गयी| परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को मलबे से बाहर निकाला और लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| लोहिया अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| मृतका की माँ भानू देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|