मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में पार्टी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया| इसके साथ ही सरकार द्वारा जीएसटी वृद्धि करने का भी कड़ा विरोध हुआ| कायमगंज में भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया|
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश (पुन्नी) शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय नगला दीना भोलेपुर में एकत्रित हुए| जहाँ उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार मंहगाई बढ़ा रही है| जिससे आम जनता की कमर टूट रही है| सरकार नें सिलेंडर 1100 रूपये कर दिया है| खाद्य पदार्थ आटा ,बेसन मैदा ,चावल, सरसों का तेल आदि सामानों पर जीएसटी वृद्धि कर महंगाई बढ़ाई जा रही है| कांग्रेसियों के एकत्र होनें की भनक से पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस तैंनात की गयी| जिससे काग्रेसी कलेक्ट्रेट नही जा पाये| संतोष गुप्ता शहर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, कांग्रेस अभिषेक सारस्वत ,अंकित पाठक, राघव गुप्ता , कन्हैया वर्मा, दीपक वर्मा, संजू श्रीवास्तव ,राम कुमार चौरसिया, करन गुप्ता आदि कांग्रेसी रहे|