भाजपा कोषाध्यक्ष सहित दो घरों के टूटे ताले

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीती रात चोरों नें दो घरों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात आदि चोरी कर लिये| घटना की सूचना के बाद भी थाना पुलिस झांकने तक नही आयी| केबल डायल 112 पुलिस नें आकर जाँच की|
थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी शिवम गुप्ता पुत्र दद्दू भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष हैं| वह फतेहगढ़ के जेएनबी रोड़ पर रहते है| लिहाजा गाँव में केबल उनकी माँ ही रहती है| माँ भी बीते दिन आने पुत्र के पास आ गयी| घर के मुख्य द्वार पर ताला पड़ा था| चोरों ने मुख्य गेट का कुंडा काटकर घर में प्रवेश किया और एक सिलेंडर और बैट्रा चोरी कर लिया और रफूचक्कर हो गये| सुबह शिवम के चचेरे भाई दिव्यांशु ने मेंन गेट का कुंडा टूटा देखा तो शिवम को सूचना दी| शिवम मौके पर पंहुचे और डायल 112 को फोन किया| डायल 112 नें मौके पर आकर जाँच की|
बीड़ी कारीगर को बनाया निशाना
थाना जहानगंज के ग्राम सर्फाबाद निवासी अख्तर पुत्र मुख्तियार बीड़ी बनाने का कार्य करता है| उसके दो मकान है| बीती शुकवार की रात घर में ताला डालकर उसकी पत्नी नाजरीन दूसरे मकान पर चली गयी| जिसके बाद सुबह आकर देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था| जिस पर उसने भीतर जाकर देखा तो कीमती जेबरात और 5 हजार क नकदी गायब थी| सूचना पर डायल 112 पुलिस पंहुची और जाँच की|