अलीगढ़ में हाईवे पुल से गिरी रोडवेज, एक महिला की मौत व 26 यात्री घायल

FARRUKHABAD NEWS

अलीगढ़: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कस्‍बा लोधा के पास फरुखाबाद डिपो की रोडवेज बस गुरुवार रात  दिल्ली से 25 सवारी लेकर फरुखाबाद के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 3 बजकर दस मिनट पर अलीगढ के थाना क्षेत्र रोरावर में खेरेश्वर हाईवे स्थित अल्लाना मीट फैक्ट्री के पुल पर पहुंची थी तभी किसी अज्ञात वाहन से बस टकरा गई। पुल की रैलिंग तोड़ते हुए बस नीचे गिर गई। बस के गिरते ही यात्रियों मं चीख पुकार मच गयी। इसकी सूचना किसी घायल यात्री ने कंट्रोल रुम पर दी।मौके पर पीआरवी 708,743,742,726,761,725 एवं रोरावर,लोधा,देहलीगेट आदि तीन चार थानों का फोर्स पहुंच गया। एंबुलेंस को भी सूचित किया गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत  हुई है। चालक,परिचालक सहित 26 लोग घायल हो गए। एंबुलेंस और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल एवं मेडिकल भिजवाया गया। पुलिस ने घायल यात्रियों के घर पर हादसे की जानकारी दे दी है।