शहीद क्रांतिकारियों की वीर गाथा याद रखनें की जरूरत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महान क्रांतिकारी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी मणीन्द्र नाथ बनर्जी की 89 वीं पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनायी गयी| जिसमे शहीद की कीर्तिगाथा पर प्रकाश डाला गया|
केन्द्रीय कारागार में स्थित शहीद के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करनें के बाद पौधारोपण भी किया गया| इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया| ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री नें कहा कि वतन पर मरनें वालों का कोई अपना उद्देश्य नही होता| वह केबल देश के लिए शहीद होतें है| जो केबल अपने लिए नही जीते है उनका जीवन सफल है| हमे शहीदों के द्वारा जलायी गयी राष्ट्रभक्ति की ज्योति को बुझनें नही देना चाहिए| संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय नें कहा दुनिया वालो को भारत की ताकत का अंदाज नही, यह कुबेर का देश किसी की रोटी का मोहताज नही, इस धरती के आंचल से हम जो चाहे पा सकते हैं, और हमारी जूठन से सौ अमरीका खा कसते हैं| डॉ० राजकुमार सिंह ने शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा की उनके बारे में हम सभी को पढ़ना चाहिए| रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि बलिदानियों ने अपना सर्वोत्तम बलिदान दिया| नेताओं व युवाओं को उनके व्यक्तित्व के बारे में जरुर जानना चाहिए| भारतीय नागरिक परिषद की महामंत्री रीना त्रिपाठी नें भी कहा की शहीद बनर्जी का इतिहास ऊर्जा से भरा हुआ है| उन्होंने जो शाहदत दी उसे देश आज भी याद करता है| डॉ० रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि की एक समय था जब कार्यक्रम का मंच स्वत्रंता संग्राम सेनानियों व उनके वंशजो से भरा रहता है| यह जिले के लिए बहुत खेद का विषय है कि अब एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नही बचा| मुख्य वक्ता आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे नें यूपी की जेलों को शहीदों ने तीर्थ बना दिया| क्रांतिकारियों ने अपनी आत्मिक शक्ति से अंग्रेज हुकूमत को झुकाया| वह कभी किसी अत्याचार से नही दबे| युवावस्था मेही कोई फांसी चढ़ गया तो कोई काला पानी भेजा गया| लिहाजा उनके बलिदान को हम सभी को याद रखना चाहिए| उन्होंने मणीन्द्र नाथ बनर्जी की जीवन गाथा पर विस्तार से चर्चा की|
वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला नें कहा कि हम सभी अपने इतिहास पर सही से द्रष्टि नही डाल पाते| हमे क्रांतिकारियों के इतिहास को पढ़ना चाहिए| अध्यक्षता कर रहे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मंच से अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को सलाह दी की योजना पहले समझे वह देश हित और युवाओं के हित में है| किसी के बहकावे में ना आयें| इस दौरान जेल के बैंड ने देश भक्ति के तरानें बजाये| शहीद को सलामी दी गयी| जेलर बद्री प्रसाद, उप कारापाल शेषनाथ यादव, क्रांतीकारी वंशज रितेश शुक्ला, योग शिक्षक राम कृपाल मिश्रा, जवाहर सिंह गंगवार, होमगार्ड कमांडेंट शैलेन्द्र सिंह आदि रहे| संचालन बृज किशोर सिंह किशोर आदि रहे|
नही पंहुचे डीएम-एसपी
कार्यक्रम में डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा के आनें का कार्यक्रम था| लेकिन वह नही आ सके| जबकि उनके आनें को लेकर जेल प्रशासन नें पूरी तैयारी की थी|