राशिफल: पढ़ें क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS

डेस्क:आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए|
मेष-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। द्वितीय धन भाव में राहु द्वितीय घर में ही चन्द्रमा राज्य से सम्मान तथा रुके कार्यों की सिद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से आपके मन को संतोष मिलेगा।
वृष-राशि का स्वामी शुक्र द्वादश व्यय भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि कारक है। चन्द्रमा अष्टम भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार और सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ कराण्गा। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेत रहें, क्योंकि कोई भी अच्छा मौका दोबारा हाथ में नहीं आता।
मिथुन-आपकी राशि का स्वामी बुध वृष राशि सूर्य के साथ द्वादश भाव में अस्त चल रहा है। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल चिंता कारक है। आज एकादश, द्वादश, माता को कष्ट कर सकता है, ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क-आज का दिन आपके लिए सुख और शांति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा चतुर्थ भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट-कचहरी में विजय कारक है। राशि पर कुंभ राशि का गुरु पत्नी को रोग मुक्त और पत्नी पक्ष से लाभकारक रहेगा। दिन आपका उत्तम है।
सिंह-आपकी राशि का स्वामी सूर्य दशम भाव में वृष राशि का होकर संचार कर रहा है। चन्द्रमा पंचम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा। शाम के समय आपको हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
कन्या-आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी और संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। रिश्तेदारों से मनोमालिन्य दूर करने का दिन है, लाभ उठाएं।
तुला-आपकी राशि के स्वामी शुक्र का मेष राशी में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी।
वृश्चिक-आज का दिन आपका दिन विशेष तौर पर व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि से तृतीय शनि योग बना हुआ है। अतः विवेक से काम लें और निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, आपको हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा, अतः खानपान में सावधानी बरतें।
धनु-आपकी राशि पर मंगल अग्नि और चोर भयकारक है। पंचम भाव में मेष राशि राहु भी व्यर्थ व्यय और पत्नी को कष्ट कारक है। नजदीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। षष्ठम भाव में वृष राशि का चन्द्रमा सायंकाल कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होंगे जो आपके मन को संतोष देंगे।
मकर-आज का दिन प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। चतुर्थ सुख भाव में राहु भूमि, जमीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्च अधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा। दिन आपका अच्छा रहने वाला है।
कुंभ-आपकी राशि का स्वामी शनि, अपनी राशि का होकर प्रथम भाव में विराजमान है। चन्द्रमा आज दशम घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। शत्रु और प्रतिद्वन्दी पक्ष आज के दिन पराजित होंगे। कोई नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तित होगा। आज आप समय का लाभ उठाएं।
मीन-राशि का स्वामी देवगुरु पिछले कई दिनों से मीन राशि का होकर प्रथम भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी आज नीच घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। अपनी मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। दोस्तों के साथ आप कहीं बाहर जा सकते हैं।