सामूहिक विवाह में 175 बेटियों के हाथ पीले

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को शहर के आलू मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन के तहत विवाह सम्पन्न कराये गये| उन्हें जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उनकी शादी के गवाह बने। जिसमे कुल 110 बेटियों के हाथ पीले कर  उन्होंने नवदंपतियों को नवजीवन की शुभकामनाएं दी।ससुराल विदा किया गया|
मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| कार्यक्रम स्थल पर सुबह नौ बजे से ही जोड़ों का पहुंचना शुरू हो गया था। वरमाला के बाद हवन के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद 110 जोड़े हमेशा के लिए एक दूजे के हो गये| सातनपुर मंडी में विकास खंड कमालगंज के 50, बढ़पुर के 24,राजेपुर के 26, नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के कुल 10 जोड़े एक दूजे के हुए| सांसद मुकेश राजपूत ने सभी को बधाई दी| उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उन लोगों के सामने से संकट हट गया जिनको बेटी के विवाह के लिए कर्ज लेना होता था| अब माँ-बाप को चिंता बिहीन कर दिया| जिलाधिकारी ने भी विचार रखे|
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, कुलदीप गंगवार, जिला ससमाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन आदि रहे| संचालन पंकज वर्मा नें किया|
कायमगंज में 65 जोड़े नें थामा एक-दूजेका हाथ
कायमगंज संवाददाता: कायमगंज में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 65 बेटियों की शादी करायी गयी| इसमे में सांसद मुकेश राजपूत, विधायक डॉ० सुरभि गंगवार आदि रहे|