धूमधाम से निकाली गई परशुराम की शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को भगवान परशुराम की जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| शोभायात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें लोगों ने जमकर जयकारे भी लगाए। शोभायात्रा की जगह-जगह आरती उतार कर पुष्प वर्षा की गयी|
शहर के रेलवे रोड़ स्थित पंडाबाग से यात्रा का शुभारम्भ हुआ| यात्रा प्रस्थान से पूर्व फर्रुखाबाद ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ विजय दुबे मटर लाल, संस्था के महामंत्री रमेश चन्द्र त्रिपाठी, सुरेन्द्र पाण्डेय आदि ने आरती उतार कर पूजा अर्चना की| जिसके उपरांत यात्रा ने नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया| सुर्या होटल के मैनेजर सुबोध कुमार ने यात्रा का स्वागत कर पूजा की| मठिया देवी मंदिर के पुजारी राजकिशोर ने भी आरती उतारी| जब यात्रा एसबीआई के निकट पंहुची तो उच्च शिक्षा राज्य मंत्री व हरदोई की शाहबाद सीट से विधायक रजनी तिवारी व सबायजपुर से विधायक मानवेन्द्र सिंह रानू ने पंहुचकर भगवान परशुराम की आरती उतारी| चौक पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व व्यापारी पराग अग्रवाल, बीजेपी नेता विश्वास गुप्ता के साथ आरती उतार कर पूजा अर्चना की| दीप संस्था के अध्यक्ष निमिष टंडन ने भी संस्था की तरफ से शोभायात्रा का स्वागत कर स्वरूप की पूजा की| सराफा व्यापारी प्रशांत शुक्ला ने भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया| इसके साथ ही ईशु गुप्ता ने भी स्वागत किया| नेहरु रोड़ पर व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल व राहुल जैन के साथ पूजा अर्चना की|  भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकने नजर आये| सभी के माथे पर चन्दन का लेप लगाया गया था|| जिससे माहौल सुगन्धित हो गया| दिन भर भीषण गर्मी के बाद शाम को यात्रा के दौरान अचानक मौसम ठंडा होनें से माहौल खुशनुमा हो गया था| शोभायात्रा के दौरान लोगों ने उनके पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प भी लिया है। भगवान परशुराम का स्वरूप कमलेश शुक्ला उर्फ गुड्डू ने लिया|  यात्रा रेलवे रोड़, चौक, नेहरु रोड़, नितगंजा होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला में विश्राम लेगी| इस दौरान अनीता द्विवेदी, भास्कर दत्त द्विवेदी, भप्पू सोनी, बॉबी दुबे, प्रभात मिश्रा, रवि मिश्रा, विमलेश मिश्रा, यात्रा संयोजक सौरभ मिश्रा, आदेश अवस्थी, राजीव चतुर्वेदी , ठकुरी पाण्डेय, मुनीश मिश्रा, बबूला वाजपेयी, डॉ० अविनाश मिश्रा, पियूष दुबे, विशाल दुबे, राम मिश्रा, शिवम दुबे, रानू दीक्षित, राघव दत्त मिश्रा आदि प्रमुख रूप से रहे|