सेन्ट्रल जेल के कैदी की फेफड़ों की बीमारी से मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित चल रहे सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गयी| उसका उपचार लोहिया अस्पताल में चल रहा था|
जनपद एटा के सिढपुरा खजुरा निवासी 69 वर्षीय ओंकार सिंह  हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था| उसे एटा जेल से 18 जनवरी 2013 को सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ तबादला किया गया था| उसे फेंफडो व निम्न रक्तचाप की समस्या थी| हालत बिगड़ने पर उसे 30 अप्रैल 2022 को जेल अस्पताल में भर्ती किया गया| उपचार में लाभ ना मिलने पर उसे लोहिया अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया| जहाँ उसकी लोहिया में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी|
वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला नें बताया की बंदी की मौत की सूचना उसके परिजनों को विशेष वाहक से भेजी गयी है|