बारात निकरौसी में फायरिंग, छात्र सहित कई बच्चे घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बारात निकरौसी के दौरान लापरवाही से फायरिंग किये जाने से छात्र सहित कई बच्चे घायल हो गए| गंभीर रूप से घायल छात्र विमलेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

विमलेश थाना मऊदरवाजा के ग्राम रायपुर निवासी जागेश्वर दयाल का १० वर्षीय पुत्र है| वह बाईपास स्थित ज्ञान गंगा आवासीय विद्यालय कक्षा ५ में पढ़ता है| आज सायं गाँव के शिवदयाल के बेटे बबलू की बारात कुरार जाने के लिए निकरौसी हो रही थी| उसी समय गाँव के लायेसेंसी धारक ने दोनालू बन्दूक से फायर किया| उसी समय किसी परिचित ने उनसे फायर करने के लिए बन्दूक छीनने की कोशिश की इसी दौरान ट्रेगर दब जाने से फायर हो गया|

गोली चलते ही बारात निकरौसी की खुशियाँ काफूर हो गयीं|

गोली लगने से कई बच्चे घायल हो गए| जागेश्वर ने बेटे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| इस दौरान उन्होंने भर्ती रजिस्टर पर लिखा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं|