राशिफल: पढ़े क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS

डेस्क:आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष-आज दिन मिलाजुला रहेगा | आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है| सोच समझ कर निवेश करे | व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा | मित्रों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा | उल्टा सीधा खाने पीने से गैस बदहजमी का शिकार हो सकते हैं l सावधानी रखें l परिवार से सहयोग मिलेगा |
वृषभ-आज मन प्रफुल्लित रहेगा | आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं | किसी नयी योजना का लाभ उठा सकते हैं| छोटी मोटी यात्रा कर सकते हैं | छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे | जीवन साथी से दूरी बन सकती है| वाणी पर संयम रखें |
मिथुन-आज आप ऊर्जावान रहेंगे l आपका मन आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा l जिसकी वजह से विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे| आज आपका कोई भी काम निष्फल नहीं जाएगा समय आने पर आपको फायदा होगा| आज नाम और शोहरत बढ़ सकती है | परिवार में प्रेम रहेगा l स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर दे|
कर्क-आज का दिन आप खाली नहीं बैठेंगे | आज आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहने वाले हैं | सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे आत्मविश्वास से आराम से पूर्ण होंगे|आय के नए स्रोत बनेंगे | परिवार के साथ बैठकर मन हल्का होगा | संतान के तरफ से चिंता दूर हो सकती है| प्रेम के लिए दिन अच्छा है|
सिंह-आज कुछ सोच विचार में दिन गुजरेगा | किसी खास चुनौती का सामना नहीं होगा किन्तु काम काज के सिलसिले में कुछ गंभीर विचार कर सकते हैं l जितना हो सके सकारात्मक रहे | आर्थिक विकास होगा | कुछ नया सीखने व करने का मन बनेगा |परिवार में मतभेद उभर सकता है l संयम बरतें|  लव लाइफ के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा|
कन्या-आज व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन में प्रसन्नता रहेगी|आज आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। धन लाभ होगा | कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी होने से लाभ होगा| आज परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा| बच्चों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे | पति पत्नी आपस में बहस से बचने का प्रयास करें |
तुला-आज दिन दरमियान बितेगा|आज आपको सबका सहयोग मिलेगा |पैसों का आवागमन लगा रहेगा l कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी | आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं l माता पिता से नाराजगी रहेगी| पति पत्नी में प्रेम बढ़ेगा| अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे|
वृश्चिक-आज मन परेशान रह सकता है l मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है l परिस्थितियों से समझौता करना पड़ेगा l छोटी मोटी यात्रा हो सकती है l कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी l धन लाभ होगा l परिवार में मतभेद उभर सकते हैं l क्रोध पर नियंत्रण करने की कोशिश करें l आज परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाए दिन निकल जाएगा l
धनु-आज आप स्वयं को कठिन परिस्थितियों में घिरा महसूस कर सकते हैं l आपको घर और कार्यालय में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है l बेकार की बहस में न पड़े l धैर्य रखे l छोटी छोटी बातों पर ध्यान न दे l सोच समझ कर बोले l दिन निकल जाएगा l
मकर-दिन की शुरुआत में परेशानी का अनुभव करेंगे लेकिन जेसे जेसे दिन आगे बढ़ेगा आप आश्वस्त होते जाएंगे l मन प्रसन्न हो जाएगा कार्यालय में सफलता मिलेगी l शाम को मित्रों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं l जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे|
कुंभ-आज आप प्रत्येक कदम सोच समझ कर उठाए|  मेहनत अधिक और परिणाम कम मिलेंगे| भावना में बह कर कोई फैसला न ले, बुद्धि का इस्तेमाल करें| मित्रों की मदद से धन लाभ होगा | किसी विवाद में न पड़े| दिन सामान्य रहेगा| परिवार के सदस्यों के साथ शांति से रहें |
मीन-आज का दिन शांतिपूर्ण ढंग से गुजरेगा| ऑफिस में काम काज सामान्य रहेगा| किन्तु धन के मामले सुलझ सकते हैं|आमदनी में इजाफा होगा | परिवार में सुख शांति बनी रहेगी |वैवाहिक जीवन में संतोष का अनुभव करेंगे| किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं | भावनात्मक संबंधों में सुधार होगा | संतान सुख की प्राप्ति होगी।