महर्षि कश्यप की शोभायात्रा में जमकर झूमें श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को नगर में महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहराज निषाद की शोभायात्रा निकाली गयी| जिस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया|
उत्तर प्रदेश कश्यप निषाद सभा के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप व नगर अध्यक्ष अजीत बाथम के नेतृत्व में निकाली गयी शोभायात्रा पटेल पार्क, पल्ला, चौक, घुमना, लाल गेट होते हुए बढ़पुर तक निकाली गयी| जिसमे शामिल हुए श्रद्धालु बैंड बाजे की धुन पर थिरकते हुए बढ़पुर शीतला माता मंदिर तक पंहुचे| शोभायात्रा के बीच में नन्हे मुन्ने बालक वीर एकलव्य का स्वरूप धारण किए हुए अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नृत्य कर रहे थे महर्षि कश्यप का रथ एवं निषाद राज का रथ बैंड बाजे की धुन पर आगे बढ़ता चला जा रहा था शोभा यात्रा में काली का अखाड़ा भी चल रहा था इसमें काली का रूप धारण किए हुए एवं अन्य देवी-देवताओं के रूप धारण किए हुए कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे थे| भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, महासचिव अंकुश कश्यप, मंडल अध्यक्ष रामवीर कश्यप, जिलाध्यक्ष विशाल कश्यप उर्फ आशु, जिला सचिव ज्ञानेंद्र कश्यप, संजीव बाथम एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुये |