राशिफल: पढ़ें क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक

डेस्क:आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष-आज प्रोफेशनल मामलों में मन चिंतित रहेगा | आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है | किंतु व्यक्तिगत संबंधों के लिए दिन शुभ है | नए मित्र बन सकते हैं l परिवारजनों का साथ मिलेगा | पार्टनरशिप में लाभदायक स्थिति बनेगी | जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा |मिला जुला दिन रहेगा|
वृष-आज दिन अनुकूल है | कुछ महत्वपूर्ण बड़े फैसले ले सकते हैं | जीवन में कोई नयी खुशी मिल सकती है | परिवार के साथ दिन बिताएंगे | ऑफिस में सम्मानित हो सकते हैं l नया घर खरीदने की योजना पर विचार करेंगे | किसी पर अपनी राय न थोपे मिथुन-आज मन में शांति महसूस करेंगे l करियर में कई अवसर हाथ आएंगे l महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे | काम करने में आनंद आयेगा| वैवाहिक जीवन में अनबन दूर होगी l स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे l व्यर्थ की चिंता दूर होगी|
कर्क-आज का दिन सोच विचार करने में बीतेगा l किसी नयी आर्थिक योजना पर विचार विमर्श करेंगे l घर बदलने का विचार भी बना सकते हैं l जीवन साथी की सेहत का ख्याल रखें l किसी की कहीं कोई बात चुभ सकती है l सोच समझकर निर्णय ले |
सिंह-आज का दिन बेहतरीन रहेगा l कोई अटका काम पूरा हो सकता है l कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी l माता पिता से संबंधों में सुधार होगा | दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं | प्रेमी की तरफ से उपहार मिल सकता है |
कन्या-आज संतान सम्बन्धित कोई खुशखबरी मिल सकती है | करियर में पदोन्नति के योग बनेंगे | कारोबार में विस्तार होगा | कई नए अवसर मिलेंगे जो आगे चलकर आपके लिए शुभ लाभदायक सिद्ध होंगे | रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है | रुका हुआ धन प्राप्त होगा l मेहमानों का आवागमन रहेगा |
तुला-घर में आनंद का वातावरण रहेगा| दोस्तों, रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे | धन के मामलों में आज दिन मिलाजुला है | बिजनेस के नए आइडिया दिमाग में आएंगे | जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा | माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दे l शरीर में आलस्य रहेगा |
वृश्चिक-आज माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी | भाग्य का साथ मिलेगा | धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी | कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं l आय के नए स्रोत बनेंगे | गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी| वाहन लेने का विचार बनेगा l संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी |
धनु-आज का दिन आनंदमय रहेगा l कार्य योजना अनुसार पूरे होने के आसार हैं l धन की प्राप्ति होगी | व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं | किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं | प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है |
मकर-आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से मुश्किल भरा है | कोई जोखिम नहीं उठाए l आप फिर भी सकारात्मक रहेंगे माता पिता के सहयोग से मुश्किल का हल मिल सकता है l पति पत्नी में प्रेम रहेगा | संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी शादी के इच्छुक को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है|
कुंभ-आज घर में मे खुशी का वातावरण रहेगा | आपका आध्यात्म की तरफ रुझान रहेगा| किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं | रोजमर्रा के कार्यों में बदलाव करेंगे | पुराने मित्रों से मुलाकात होगी | जीवन साथी से विचार मिलेंगे | आज का दिन शांति के साथ बिताए
मीन-आज का दिन दुविधा में कटेगा | कोई काम अटक सकता है l सही समय पर सही निर्णय नहीं लेने से मन परेशान रहेगा | नौकरी व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है| वाणी पर संयम रखें | काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं | रूठे साथी को मना लेंगे।