ट्रैक्टर से टकराकर मासूम बालिका की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से टकराकर मासूम बालिका घायल हो गयी| उसे उपचार के लिए परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे|  लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
थाना कमालगंज के ग्राम गदनपुर निवासी रजनीश कुमार खेती का कार्य करते है| मंगलवार को उनका वह अपने ट्रैक्टर से काम करके घर लौटे और उसे घर के बाहर खड़ा कर दिया| उसी समय उनकी 4 वर्षीय पुत्री सोम्या दौड़ती हुई आयी और ट्रैक्टर से टकरा गयी| जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गयी| जिसके बाद परिजन उसको लेकर लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| बालिका को मृत घोषित कर दिया| जिक्से बाद परिजन शव लेकर घर आ गये| मृतक की माँ पिंकी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष अमर पाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|