कुमार विश्वास के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात मेला रामनगरिया में कुमार विश्वास के कार्यक्रम में अचानक दो पक्षों में ताबड़तोड़ कुर्सियां चल गयी| जब मंच पर काव्य पाठ कर रहे कुमार को यह सब नजर आया तो उनके साथ आदि कवियों नें इस पर नाराजगी व्यक्त की|
सोमवार की रात मेला रामनगरिया में मेला प्रशासन की तरफ से राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम रखा गया था| जिसमे वह काव्य पाठ कर रहे थे| लिहाजा जब सभी श्रोता उनके काव्य पाठ का आनन्द ले रहे थे तो अचानक पीछे बैठे कुछ लोग झगड़ा करनें लगे| झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गये| दोनों तरफ के युवक एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला करने लगे| तकरीबन 5 मिनट तक खूब एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां चलायीं गयीं| कुर्सियां चलने से भगदड़ मच गयी| मंच से कुमार विश्वास व कवि शिवओम अम्बर नें कड़ी नाराजगी व्यक्त की| जिसके बाद पुलिस नें मौके पर पंहुच कर दोनों पक्षों को शांत किया| पुलिस नें कुछ लोगों को हिरासत में लिया|