सरकारी विद्यालय को बना दिया बारात घर

FARRUKHABAD NEWS हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)परिषदीय विद्यालयों में किसी तरह के निजी आयोजनों पर पूरी तरह से रोंक लगी हुई है| इसके बाद भी कई जगह विद्यालयों में निजी कार्यक्रम हो रहे है| जिससे विद्यालयों का कार्य भी प्रभावित होता है| लेकिन विभाग अनदेखी कर रहा है|अधिकांश विद्यालयों में मतदान केंद्र भी बने है|
ताजा मामला विकास खंड बढ़पुर के ग्राम निनौआ का है| जहाँ सोमवार सुबह से ही टेंट लगाकर रसोईया द्वारा पकवान बनाने का कार्य शुरू किया गया| साथ ही डीजे सिस्टम भी लगाया गया| सोमवार को विद्यालय में पुस्तक वितरण का कार्यक्रम भी था| विवाह समारोह के आयोजन से पूरा विद्यालय परिसर भरा था| जिससे पुस्तक वितरण में काफी समस्या हुई|  ग्राम प्रधान विजय कटियार ने बताया कि विद्यालय से लगा हुआ ही पंचायत घर भी है जिसमे तिलकोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था| विद्यालय में टेंट नही लगा था| जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल जी यादव नें बताया कि प्रकरण को संज्ञान में आया है| जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|