फंदे पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव

CRIME

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) ढाई माह पूर्व निकाह करनें वाली युवती हजारा बेगम का शव बंद कमरें में फांसी के फंदे पर झूलता मिला| जाँच में जुटी पुलिस मायके वालों का इंतजार कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी मुईद शाह का निकाह 27 अक्टूबर 2021 को कानपुर की डबल कालोनी रहने वाली हजारा बेगम के साथ हुआ था| गुरुवार को मुईद शाह और परिवार के लोग प्रतिदिन की तरह उठे और चाय-नाश्ता किया| इसके उपरांत परिवार के सभी सदस्य जरदोजी का कार्य करने घर के ऊपर बने कमरे में चले गये| जबकि हाजरा बेगम नीचे घरेलू कामकाज करनें की गरज से नीचे रुकी रही| कुछ देर बाद हाजरा की ननद किसी काम से नीचे आयी तो उसने देखा की कमरा भीतर से बंद था| उसने जब झाँका तो भीतर हाजरा की लाश दुपट्टे से फांसी के फंदे पर झूल रही थी| यह देख ननद की चीख निकल गयी और घर में हड़कप मच गया| आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना पर थानाध्यक्ष अमर पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गये| क्षेत्राधिकार अमृतपुर अजेय शर्मा नें घटना स्थल का निरीक्षण किया और अग्रिम कार्यवाही के लिए आदेश दिये| थाना प्रभारी अमर पाल सिंह नें बताया कि मायके वालों को सूचना दे दी है| उनके आनें के उपरांत ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी|