अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम अलौदीपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक सुरजीत की मौत हो गयी| जबकि उसका मौसेरा भाई अजय गंभीर रूप से घायल हो गया|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महमूदापुर निवासी 40 वर्षीय सुरजीत कुमार शुक्रवार शाम मौसेरे भाई अजय के साथ कौटिया चौराहे पर आये थे| वापस लौटते समय अलौदीपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गये| उन्हें पुलिस नें सीएचसी पंहुचाया| जहाँ सुरजीत को मृत घोषित कर दिया गया| घायल अजय का इलाज चल रहा है| सूचना पर परिजन मौके पर आ गये|