बालू के शिवलिंग बना किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर के पांचाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम के निकट महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया| जिसमे उमड़े श्रद्धांलुओं नें उन्हें भावना का प्रसाद अर्पित किया|
जय भोले बाबा कमेटी ने महा रुद्राभिषेक 15वें महा रुद्राभिषेक के अवसर पर बालू से भगवान भोलेनाथ की आकृति बनाकर बाबा महाकाल का स्वरूप देकर फूलों से भव्य श्रृंगार किया| इसके साथ ही बाबा भोलेनाथ को भांग, धतूरा, फूल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, फल व मिष्ठान अर्पित किये| रुद्राभिषेक में पंडित अजय तिबारी और राजा मिश्रा ने मंत्रोच्चारण से बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया।वहीं रुद्राभिषेक के बाद भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के भजन गाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया| ‘पीके शंकर जी की बूँटी’ गाने पर सभी भक्तों ने जमकर नृत्य किया तथा बाबा महाकाल की झांकी के दर्शन कर भक्तोंने जमकर जयकारे लगाये| कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जीतू वाजपेयी, नीरज वाजपेयी,  विपिन वाजपेयी,  नरेन्द्र वाजपेयी, रज्जन वाजपेयी, क्रांति पाण्डेय, हेमन्त पाण्डेय, निखिल पाण्डेय, बल्लू पाण्डेय, सुनील मिश्रा, विमल दीक्षित,  प्रिंस पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, सागर पाण्डेय, मीनू अग्निहोत्री, सूरज यादव, आकाश गुप्ता, बृजेश अग्निहोत्री,राहुल दीक्षित, वैभव ,संजीव मिश्रा आदि रहे|