सयुस पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव का पार्टी में रसूक बढ़ गया है| उन्हें पार्टी नें लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है|
जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|
नवाबगंज के सिरोली के मूल निवासी जितेन्द्र यादव 1998 में पार्टी के सक्रिय सदस्य बने थे| उसके बाद 7 दिसम्बर 2008 को जिला सचिव, 6 फरवरी 2012 को लोहिया बाहिनी जिलाध्यक्ष, 17 जुलाई 2012 को वह पुन: लोहिया बाहिनी जिलाध्यक्ष बने| 17 मई 2016 को पुन: जिला सचिव के पद पर ताजपोशी हुई| 30 जनवरी 2017 को जितेन्द्र को पार्टी नें युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया| वहीं 2019 लोकसभा चुनाव विधान सभाचुनाव में पटियाली कासगंज के प्रभारी के प्रभारी के पद का दायित्व भी दिया गया|  पार्टी राष्ट्रीय  अध्यक्ष अधिलेश यादव नें एक बार फिर जितेन्द्र यादव का कद पार्टी में बढ़ा दिया है| उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है| नया पद मिलने से उनके समर्थको में खुशी की लहर है|  लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी नें उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा| जितेन्द्र के समर्थकों में खुशी की लहर है|