महासभा नें कश्मीर में हिन्दू हिंसा का किया विरोध

धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारत हिन्दू महासभा नें बैठक का आयोजन कर कश्मीर में हुई हिन्दू हिंसा का कड़ा विरोध दर्ज कराया|
शहर के कादरी गेट पर आयोजित बैठक धीरज पाण्डेय राष्ट्रीय मंत्री की अध्यक्षता में हुई| जिसमे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल दुबे नें कहा कि की जिस तरह से हिन्दू लक्षित हिंसा की गयी है उसकी जिसकी भी निंदा की जाए वह कम है| हिन्दुओं की निर्मम हत्याओं पर महासभा चुप नही बैठेगी| यदि सरकार अनुमति दे तो हिन्दू महा सभा केपदाधिकारी कश्मीर जाकर आतंकियों से लोहा लेनें को तैयार हैं| इसके साथ ही नगर कमेटी की घोषणा भी की गयी|
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, राहुल वर्मा, मिथुन राठौर, मोहन पाठक आदि रहे|