विवादित साहित्य वितरित कर रहे तीन को दबोचा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विवादित धार्मिक भावनाओं को भडकानें वाला साहित्य वितरित करनें के मामले में पुलिस नें महिला व युवती सहित तीन को हिरासत में ले लिया है| पुलिस उनसे पड़ताल कर रही है| आरोप है कि वह लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए भी उकसा रहे थे|
शहर के बजरिया निवासी हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर रामदास गुप्ता के मकान के सामने धनी राम पुत्र फूल सहाय निवासी आडरपुर चौकिया इटावा, पुष्पा पत्नी अजय पाल निवासी मसेनी फर्रुखाबाद, खुशी पुत्री संगीत कुमार निवासी भोपतनगला मऊदरवाजा धर्मिक भवानाओं को भड़काने वाला साहित्य वितरित कर रहे थे| वह हाथों में विवादित साहित्य और पम्पलेट लिए हुए थे| भींड नें उन्हें पांचाल घाट चौकी पुलिस के कब्जे में दे दिया| पुलिस तीनो को कोतवाली लायी| हिन्दू महासभा नेता विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, विशाल दुबे, क्रांति पाठक, बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक चौहान आदि आ गये| उन्होंने आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की|
प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला नें बताया कि जाँच की जा रही है| जांच के बाद कार्यवाही होगी|