श्री रामलीला मंडल व विविध कला केंद्र का भूमि पूजन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को श्री रामलीला मंडल नें भूमि पूजन किया| वही दूसरी तरफ श्री रामलीला विविध कला केंद्र नें स्वरूप पूजन किया|
शहर के रेलवे रोड़ स्थित सरस्वती भवन में  श्री रामलीला मंडल के पदाधिकारी एकत्रित हुए| उन्होंने भूमि पूजन किया गया। आयोजन में कार्यकारी अध्यक्ष लालजी टंडन कपिल गुप्ता मंत्री अशोक गर्ग कोषाध्यक्ष किशन कन्हैया नें पंहुच कर पूजन में आयोजित हबन में आहुति दीं और सकुशल आयोजन के सम्पन्न होनें की प्रार्थना की| प्रीति तिवारी, संजय गर्ग, अशोक मिश्रा आदि रहे|  वहीं श्रीराम लीला मंडल से अलग हुए श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक मटर लाल दुबे नें भी हनुमान बढ़ी में गंगा स्नान के बाद सुन्दर कांड पाठ और स्वरूपों का पूजन किया| इसके बाद श्री राम विविध कला केंद्र द्वारा चौक पर केशव तिवारी के प्रतिष्ठान पर धरती पूजन एवं स्वरूप पूजन किया| केशव तिवारी एवं सोनल तिवारी ने मुख्य यजमान के रूप में स्वरूपों का पूजन किया| पं. शांति स्वरूप त्रिपाठी ने पूजन संपन्न कराया| श्रीराम विविध कला केंद्र के निदेशक विजय दुबे मटर लाल, राघव तिवारी, अखिलेश, अशोक मिश्रा, प्रीति तिवारी, राजन तिवारी आदि रहे|