पिछड़ों के साथ विरोधी दलों नें हमेशा किया अन्याय

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) राष्ट्रीय लोधी महासभा द्वारा आयोजित प्रवासी कार्यक्रम में पंहुचे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य  व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी नें भाजपा की शान में कसीदे पढ़े उन्होंने कहा कि भाजपा में ही पिछड़ों का सम्मान है| अन्य पार्टियों नें पिछड़ों के साथ अन्याय किया|
शहर के रेलवे रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नें कहा कि पिछड़ों के हितों को देखते हुए मोदी-योगी सरकार अपना पूरा ध्यान लगा रही है| पिछड़े दिनों हुए मंत्री मंडल विस्तार में कुल 27 पिछड़ों को शामिल किया गया| उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी तब से दैवीय आपदा बढ़ी है| लेकिन उसके बाद भी सरकार पूरा काम कर रही  है|  उन्होंने कहा कि अन्य राजनैतिक दलों नें पिछड़ो के साथ अन्याय किया है| लेकिन भाजपा लगातार पिछड़ों को समायोजित कर रही है| इसके साथ ही उन्होंने समाज को एक जुट करनें की अपील की| इसके साथ ही अपने बच्चो को बेहरत शिक्षा दिलानें की सलाह पर भी जोर दिया|  जिलाध्यक्ष लोधी महासभा श्याम सुन्दर लल्ला नें भी अपने विचार रखे| कोषाध्यक्ष राजन राय (जौली राजपूत) सहित अन्य पदाधिकारियों नें आयोग के सदस्य का प्रतीक चिन्हआदि देकर स्वागत किया| इस दौरान संरक्षक रामसनेही राजपूत, पुरुषोत्तम वर्मा, जौहरी लाल राजपूत, ईश्वर दयाल वर्मा, कौशलेन्द्र राजपूत,महादेव राजपूत आदि रहे|