अमृत महोत्सव के अवसर पर 1380 पुलिस कर्मी होगे पदक से सम्मानित 

राष्ट्रीय सामाजिक

डेस्क:भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धूम मचाने के लिए देशवासी तैयार हैं। इस बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे मद्देनजर कई कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं व कुछ 15 अगस्त को होने हैं जिनकी तैयारी हो रही है। इस बीच हर साल की तरह इस बार भी कितने जवानों को पदक दिया जाना है|स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने 662 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक,628 कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक,88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 662 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक की घोषणा की है। 2021 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल 1,380 पुलिस कर्मियों को पदक मिलेगा। इसके अलावा इससे जुड़ी कुछ जानकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल ने भी दी है।आईटीबीपी  के मुताबिक 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 23 आईटीबीपी कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 20 को मई-जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की झड़पों में बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। यह सीमा पर आमने-सामने / झड़पों / सीमा सुरक्षा कर्तव्यों में अपने जवानों की बहादुरी के लिए दिए गए|