मनरेगा व रोजगार सेवकों नें काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मनरेगा रोजगार सेवक संघ के द्वारा काली पट्टी बांधकर बीडीओ को ज्ञापन सौपा गया| उनके द्वारा की गयीं मांगों को जल्द पूरी करनें की मांग की|
विकास खंड कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों नें कालीपट्टी बांधकर प्रदर्शन किया| व्लाक अध्यक्ष प्रबल प्रताप के साथ ही पदाधिकारियों नें धरना प्रदर्शन किया| उन्होंनें मांग करते हुए कहा कि बीते 15 वर्षों से मनरेगा कर्मियों की सेवा सम्बंधित समस्यायें विचाराधीन है| बीते 19 मई को सचिव ग्राम विकास व पंचायती राज द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई वार्ता में समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया था किंतु आज लगभग 2 माह बीतने के बाद भी वार्ता का कार्य जारी नहीं हुआ समस्याओं का निस्तारण किया गया| ब्लॉक में मनरेगा कर्मी रोजगार सेवक ने 2 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया इसके बाद बीडीओ गगन दीप को ज्ञापन सौंपा|
एपीओ गौरव सिंह, जिला महामंत्री अभय सिंह, लेखा सहायक विजय शर्मा कंप्यूटर, ऑपरेटर मुनेंद्र कुमार, तकनीकी सहायक हरनाथ सिंह आदि रहे|