जनक सुता जग जननि जानकी। अतिसय प्रिय करुणानिधान की।

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शुक्रवार को जानकी नवमी पर माता जानकी का प्राकट्य उत्सव मनाया गया| जिसमे  माता जानकी के स्वरूप की पूजाअर्चना कर कोरोना से मुक्ति दिलानें की प्रार्थना की गयी|
शहर के बागकूंचा आवास पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय नें परिवार के साथ माता जानकी का प्राकट्य उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि माता जानकी का जन्म उस समय हुआ जब जनकपुर अकाल से जूझ रहा था। जानकी जी के जन्म के साथ अकाल समाप्त हुआ। इसी प्रकार माता जानकी का प्राकट्य दिवस सभी प्रकार से कल्याणकारी होगा। शीघ्र ही देश दुनिया को कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति मिलेगी| माता जानकी का स्वरूप विधि पाण्डेय ने धारण किया|
इस दौरान परिवार सहित मां जानकी का पूजन आरती कर प्रसाद वितरण किया एवं विश्व के कल्याण की मंगल कामना की। वीरेंद्र पाण्डेय, मृदुला, पूनम, गुंजन, पंकज, तन्मय, उमंग हर्षित, मुन्नी देवी, तेजस आदि रहे|