विकास खंड बढ़पुर मतगणना LIVE: प्रथम चक्र की मतगणना का रुझान जारी

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विकास खंड बढ़पुर की मतगणना क्रिश्चियन इंटर कालेज बढ़पुर में होगी| मतगणना आठ बजे शुरू होनी थी| लेकिन फिलहाल 10 बजे तक मतगणना शुरू नही हो सकी| मतगणना अभिकर्ताओं की भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुई| भीतर जाने के लिए लिए अभिकर्ता जूझते रहे| जिसका मुख्य कारण अभी तक सैकड़ो अभिकर्ताओं के पास जारी नही हो पाये लिहाजा सुबह 10 बजे भी अभिकर्ताओं के एंट्री पास बनने के लिए लाइन लगी है| लगभग 10:15 बजे पहले चक्र की मतगणना शुरू हो सकी|
विकास खंड के ग्राम गुतासी से प्रत्याशी आशीष मिश्रा को 272 मत मिले| उन्होंने करीबी प्रत्याशी आशीष बाबू उर्फ रजत को 209 मत मिले| वहीं ग्राम हैबतपुर गढिया से रश्मी देवी पत्नी गौरव सिंह को 240 मत मिले और वह विजयी घोषित की गयी| उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शारदा देवी को 181 मत मिले| ग्राम बाहिदपुर से सुनील सिंह 400 मत पाकर विजयी घोषित किये गये| उनके निकटतम प्रतिद्वंदीवीर को 245 मत मिले| वहीं किरतपुर से अजय कुमार कटियार उर्फ लाल विजयी हुए| उन्हें 411 मत मिले| निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय तिवारी 315 वोट मिले| ग्राम धन्सुआ में संजय पुत्र रामसिंह प्रधान पद का चुनाव जीते| न्यायमतपुर कल्पना 270 मत मिले और प्रधान बनी| अमेठी कोहना केतकी, अराहपुर रामकुमारी प्रधानी जीती| रामपुर ढपरपुर नरोत्तम राजपूत जीते| ग्राम पंचायत विजाधरपुर से रेनू यादव पत्नी अजीत उर्फ भोला यादव प्रधान बनी| रेनू की निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान नीलम दुबे को 192 मत मिले| ग्राम पंचायत नगला वजीर प्रत्याशी रीता शाक्य प्रधान निर्वाचित हुईं|
अपडेट जारी…….