घायल की उपचार के दौरान मौत पर परिजनों नें किया हंगामा

ACCIDENT CRIME

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार रात टैम्पों पलटने से जख्मी युवक की लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजनों नें अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया| पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी 40 वर्षीय सरोज कुमार पुत्र मुंशीलाल हाल निवासी बंधा पांचाल घाट अपने गांव से पांचाल घाट आ रहे थे| सरोज की पांचाल घाट पर जनरल स्टोर की दुकान हैं| उसी दौरान भरखा पट्टी के निकट टैम्पों अचानक पलट गया| जिसमे सरोज गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे पुलिस नें गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| उपचार के दौरान सरोज की मौत हो गयी|
जानकारी मिलते ही सरोज की पत्नी सरला देवी आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों नें लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया| जिसकी सूचना पर आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार व पांचाल घाट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी मौके पर आ गये| पुलिस नें परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में ले लिया| चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा|