प्रतिभागियों नें हाथों पर रचाई कलाकारी की मेंहदी

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शहर के स्टेट बैंक रोड स्थित एक एकेडमी में रविवार को 17वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तहत मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रतिभागियों नें अपनी कलाकारी की मेंहदी से विभिन्न डिजाइनों की मेहंदी हथेली पर सजाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ नें प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया| मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों नें भरवां, ब्राइडल, अरेबियन व राजस्थानी डिजाइन की मेंहदी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया| पूरे हाथों में कोहनी तक मेंहदी सजाई गयी| प्रतियोगिता में प्रथम सोनी गुप्ता, द्वितीय  दुर्गा अग्निहोत्री, साक्षी गंगवार को तीसरा स्थान मिला| निर्णायक मंडल में शामिल मंजू मिश्रा ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए।रिनी वर्मा, मुस्कान सक्सेना, शिवानी दुबे, सरोज शाक्य, रिया राठौर, अंशिका वर्मा, मानवी सिंह, प्रिया वर्मा खुशी गुप्ता व गीता सागर ने हिस्सा लिया|