ठिठुरती ठंढ मे कंबल की गर्माहट पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कंबल के सहारे घरों में लोग सो जाते हैं, लेकिन उनकी जिदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए भाजपा नेता मोहन अग्रवाल के हाथ बढ़े| उन्होंने सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण कराया|फतेहगढ़ के नेकपुर कलां स्थित एसआर कोल्ड में समाजसेवी मोहन अग्रवाल नें तकरीबन 700 कंबलों के वितरण की व्यवस्था की| इसके साथ ही आलू का भी वितरण किया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें जरूरत मंद महिलाओं को 15-15 किलो आलू और कंबल का वितरण किया|
जिलाधिकारी नें कहा जिस तरह से मोहन अग्रवाल जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आयें है उसी तरह से अन्य लोगों को भी आगे आकर मदद के लिए हाथ बढ़ाने चाहिए| एसपी नें भी कार्यक्रमों को बेहतर बताया| मोहन अग्रवाल नें बताया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे|  इस दौरान ह्रदय रोग विशेषज्ञ उदयराज सिंह, कंछल गुट व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, भइयन मिश्रा, संजीव वाजपेयी, राहुल जैन, सर्वेश अग्रवाल आदि रहे| संचालन महेश पाल नें किया|