तहसीलों में फंसी 798 विरासत, लेखपालों के वेतन रोकने के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपर जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी को ध्यान में रखते हुए डीएम सख्त हो है| उन्होंने तीनो तहसीलों में लेखपाल स्तर पर लंबित विरासत में जिम्मेदार लेखपालों के डीएम नें वेतन रोंकने की कार्यवाही कर दी| जिससे लेखपालों में हड़कंप है|
जिलाधिकारी को एडीएम कार्यालय से जानकारी मिली की अब तक तहसील सदर में 494,तहसील कायमगंज 125,अमृतपुर में 179 कुल 798 विरासत लेखपाल स्तर पर लंबित है| जिस पर डीएम का पारा चढ़ गया| उन्होंने
संबंधित लेखपालों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिये| इसके साथ ही साथ विरासत निस्तारण हेतु 10 दिन की समय सीमा निर्धारित कर दी| 10 दिन के अन्दर अभियान चलाकर लंबित विरासतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये|
निर्धारित समय के भीतर विरासतों का निस्तारण नही हो तो सम्बन्धित लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश भी दिये है| डीएम के फरमान से लेखपालों में हड़कंप मच गया है|