साँस अवरुद्ध होनें से हुई थी ऋतिक की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) बीते दिनों मकान के पीछे मुंह के बल पड़े मिले बालक की मौत के करंट लगने का शक गलत निकला| बालक की करंट से नही बल्कि स्वास अवरुद्ध होंने से मौत हुई थी| पिता नें हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस आरोपी तलाश कर रही है|
थान क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी धर्मेश कुमार का 4 वर्षीय पुत्र ऋतिक यादव शुक्रवार लगभग 1 बजे बाहर चला गया था| बालक ऋतिक का शव एक मकान के पीछे पड़ा था| परिजनों नें बालक की बिजली करंट से मौत की आशंका जाहिर की थी| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसनें घटना को पूरी तरह मोड़ दिया|
शव का पोस्टमार्टम डॉ० सुमित शाक्य ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के कमर के पास एक जले का निशान मिला| इसके साथ ही मौत का कारण साँस नली अवरुद्ध होना बताया गया| वही मृतक बालक ऋतिक के पिता धर्मेश नें गाँव के ही हरेन्द्र सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है| पुलिस को शक है कि उसका नाक-मुंह दबाकर हत्या की गयी है|
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि बालक की मौत साँस अबरुद्ध होंनें से होना बताया गया है| आरोपी की तलाश की जा रही है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|