गंगा खतरे के निशान से केबल 10 सेंटीमीटर दूर, दर्जनों गाँव बने महासागर

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर प्रतिनिधि) गंगा और रामगंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते अब दर्जनों की संख्या में गाँव बाढ़ के पानी में गोते लगा रहे| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें नाव से बाढ का जायजा लेनें के साथ ही राहत सामग्री का वितरण भी किया|
राजेपुर क्षेत्र के दो दर्जन से जादा गाँव गंगा की बाढ़ के चपेट में आने से पानी-पानी हो गये है| बाढ़ से गोटिया, सवलपुर ,जुगराजपुर, सबलपुर, बमियारी, इमादपुर सोमवंशी, भुडिया भेड़ा, गांधी, भावपुर, कुतलुपुर, कछुआ गाढ़ा, सुंदरपुर, सलेमपुर, भरखा, हमीरपुर सोमवंशी, खानपुर, परसपुर पट्टी, भरखा, पखियन की मड़ैया, सैदापुर, हमीरपुर सोमवंशी व अंबरपुर आदि गांवों में पानी ने लोगों को परेशान कर दिया है| कई गांवों के सम्पर्क मार्ग टूट गये है| बदायूं रोड चित्रकूट डीप पर सड़क पर पानी बहने लगा है, पट्टी भरखा में लोग झोपड़ी डालकर सड़क पर रहने पर मजबूर हैं, वहीं ग्रामीणों महिलाओं ने बताया कि उन्हें अभी तक पॉलिथीन तक नहीं मिली है|
तीसराम की मड़ैया के प्राथमिक स्कूल की दीवार गिर गई है रसोई घर पहले ही गंगा की धार में वह गया था| रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से अहलादपुर भटौली व कोलासोता गांव के ग्रामीण कटान होने की आशंका से भयभीत हैं|
अमृतपुर तहसील को मिली 100 पैकेट राहत सामग्री
बुधवार को तहसील में 1000 पैकेट राहत सामग्री के मिल गये| सम्बन्धित लेखपालों को राहत सामग्री वितरण कराने के निर्देश दिये गये है| इसके साथ सभी पैकेट सुरक्षित रखा दिये गये है|
डीएम नें नाव से पंहुच बांटी राहत सामग्री
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नाव से बाढ़ प्रभावित गाँव सैदापुर पंहुचे| जहाँ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो चना, दाल अरहर 2 किलो, नमक 500 ग्राम, हल्दी 250 ग्राम, आलू 10 किलो, 2 साबुन, लाई, मिर्च 250 ग्राम, धनिया 250 ग्राम, रिफाइंड 1 लीटर, मोमबत्ती, माचिस के साथ राहत सामग्री का वितरण किया| एसडीएम विजेंद्र कुमार गयी|
गंगा और रामगंगा में उफान
बीते दिन गंगा का जलस्तर 136.90 था| बुधवार को गंगा का जल जलस्तर 137.00 पर पंहुच गया| जबकि रामगंगा बीते दिन मंगलवार को उसका जलस्तर 135.35 था| जिसमे बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक रामगंगा का जल स्तर 135.6 सेंटीमीटर पर था| नरौरा बाँध से 12,5733 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|