रक्षाबंधन पर मायके ना जा पाने से खफा विवाहिता नें लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) रक्षाबंधन पर मायके ना जा पाने से खफा विवाहिता नें फांसी लगाकर जान दे दी| जिससे कोहराम मच गया| खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नही दी गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी 28 वर्षीय सरोजिनी पत्नी दिनेश नें घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर सरोजनी को दिनेश मायके नही ले गया| जिससे खफा होकर बीती रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी| घटना की सूचना पर परिजन एकत्रित हो गये| गर,ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि उन्हें मामले की सूचना नही है| सूचना मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|