आलू मंडी की खस्ताहाल सड़क का निर्माण जल्द कराये प्रशासन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सदर विधान सभा में सड़क पर ही विकास की गंगा बहा रही आलू मंडी रोड़ किसानों और रहागिरों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है| जनप्रतिधि और जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रहे है| जिससे आम जनमानस काफी परेशान है| यदि जल्दी प्रशासन नें  नही सुना तो यह मार्ग विरोधी दलों के निशानें पर होगा|
शहर के आलू मंडी मार्ग पर भोपतपट्टी के सामने मुख्य मार्ग पूरी तरह से तालाब बन गया है | मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नें जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह से भेट की और उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे आलू मंडी मार्ग जल्द दुरस्त कराने की मांग की|
सभी दुकानदारों को मिले 5 दिन दुकान खोलने का मौका
व्यापार मंडल नें डीएम को एक और ज्ञापन दिया| जिसमे कहा कि सभी दुकानदारों को 5 दिन दुकानें खोलने का मौका मिलना चाहिए| क्योंकि एक तरफ दुकानें खोलने में आधे दुकानदार केबल 3 दिन और आधे केबल दो दिन ही दुकान खोल सकेंगे|
प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजीब मिश्रा बॉबी, विशाल दुबे, इकलाख खानआदि रहे|