फर्रुखाबादियों ने भी जलाये कोरोना के विरुद्ध दिए, चारो तरफ दिखी दीपमाला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बुराई पर अच्छाई की विजय स्वरुप दीप जलाने की परम्परा में आज 5 अप्रैल 2020 को नया इतिहास बन गया| भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक आवाहन पर रात 9 बजे 9 मिनट के लिए पूरे देश में लोग अपने अपने घरो की छत पर दिए जलाकर रौशनी कर रहे थे| कोरोना वायरस परिवार के covid19 नामक वायरस के पूरी दुनिया में महामारी के रूप में फैलने के कारण जब हजारो लोग मौत में मुह में समां रहे थे तब भारत ने इस पर विजय पाने में सफलता पा ली है| और इसी के संकेत देने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने पूरे देश के नागरिको को रात 9 बजे अपने घरो की सभी रौशनी बंद करके छत पर दिए जलाकर रोशनी कर एक तरह से दिवाली मनाने का आवाहन किया है|

आज अपवाद को छोड़ दे तो पूरे देश में रोशनी हुई| ऐसा भी संयोग शायद ही होता हो जब दिवाली पर देश का हर परिवार अपने घर पर होता हो| मगर इस बार ऐसा ही था| परिवार का हर सदस्य छोटा हो या बुजुर्ग अपनी छत पर था| विजय की रोशनी में अपना भविष्य तलाश रहा था| आज 5 अप्रैल 2020 का दिन जब भारत में सम्पूर्ण लाकडाउन को 12 दिन बीतने वाले है हर कोई 14 अप्रैल का इन्तजार कर रहा है| जब घरो में कैद हुए बच्चे, बड़े, महिला पुरुष एक नया जीवन पाएंगे| 133 करोड़ की आबादी वाले देश में ये सब हो रहा है| आश्चर्य और अनोखा सच है|

अक्षत, आकांक्षा, डॉली, काव्या, निष्ठा, सुमन, अनुष्का, रिया, अनुभी, रिद्दी, आरव, शशांक, आशुतोष, अमोलिका, अंशिका, जान्हवी, ख़ुशी, यश, रजनी, ओम, साम्भवी, कनिष्का, एस्थेर विभा, पल्लवी, आराधना कितने ही हजारो लाखो नाम है जो सब छत पर थे| आसमान में ईश्वर की ओर निहार कर दीप जलाये प्रार्थना कर रहे थे|